Pratibha Kiran Scholarship Yojana – प्रतिभा किरण छात्रवृत्ति योजना, छात्राओं को मिलेंगे ₹5000 रूपए

Pratibha Kiran Scholarship Yojana

Pratibha Kiran Scholarship Yojana : छात्राओं के लिए प्रतिभा किरण छात्रवृत्ति योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के तहत राज्य के आर्थिक रूप से कमजोर छात्राओं को ₹5000 की आर्थिक मदद सरकार कर रही है। प्रतिभा किरण छात्रवृत्ति योजना मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई योजना है।

इस योजना के तहत सरकार गरीबी रेखा के नीचे आने वाली छात्राओं की पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करती है ताकि जो बच्चे अपनी पढ़ाई आर्थिक स्थिति सही न होने के कारण नहीं कर पाते हैं वह बच्चे अपनी पढ़ाई फिर से शुरू कर सके। इस छात्रवृत्ति योजना का लाभ उन छात्राओं को दिया जाएगा जिन्होंने अपनी 12वीं कक्षा में 60% अंक या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं। प्रतिभा किरण छात्रवृत्ति योजना के तहत 10 महीने तक ₹500 प्रतिमाह दिए जाते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
योजना का नामप्रतिभा किरण स्कॉलरशिप योजना
राज्यमध्य प्रदेश
लाभरु.5000 आर्थिक सहायता
पात्रताछात्राएं
आवेदन माध्यमऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटscholarshipportal.mp.nic.in

प्रतिभा किरण स्कॉलरशिप योजना मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई है। यह योजना राज्य की उन छात्राओं के लिए शुरू की गई है जो छात्राएं अपनी आर्थिक स्थिति सही ना होने के कारण पढ़ाई छोड़ देते हैं और वह उच्च शिक्षा प्राप्त नहीं कर पाते हैं। इसी समस्या के समाधान के लिए सरकार द्वारा प्रतिभा किरण स्कॉलरशि योजना शुरू की गई है।

MP Gaon Ki Beti Yojana 2024

Pratibha Kiran Scholarship Yojana Benefits

  • यह योजना मध्य प्रदेश सरकार द्वारा छात्राओं को शिक्षा के प्रति आकर्षित करने के लिए शुरू की गई है।
  • इस योजना के तहत सरकार द्वारा दी जाने वाली स्कॉलरशिप के माध्यम से छात्राएं अपनी पढ़ाई बीच में नहीं छोड़ेंगे और पढ़ाई पूरी करेंगे।
  • सरकार द्वारा स्कॉलरशिप के तहत बच्चों को ₹5000 की राशि दी जा रही है।
  • ₹5000 की स्कॉलरशिप राशि छात्राओं को प्रत्येक माह ₹500 रूपए 10 माह तक दी जाती है
  • इस स्कॉलरशिप का लाभ केवल उन बच्चों को दिया जाएगा जिन्होंने अपनी 12वीं परीक्षा में 60% अंक या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं।
  • प्रतिभा किरण छात्रवृत्ति योजना का लाभ पाने के लिए आपको इस योजना में ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

Pratibha Kiran Scholarship Yojana Eligibility

  • इस योजना के लिए आवेदन करने वाली छात्रा मध्यप्रदेश की निवासी होनी चाहिए।
  • प्रतिभा किरण स्कॉलरशिप योजना का लाभ केवल छात्राओं को दिया जाएगा।
  • छात्रा गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाली हो।
  • शासकीय/अशासकीय महाविद्यालय या विश्वविद्यालय में स्नातक कक्षा में अध्ययनरत हो।
  • इस योजना का लाभ सिर्फ शहर की छात्राओं को ही दिया जाएगा।
  • गरीब परिवारों के बच्चे इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  • छात्रा न्यूनतम 60% अंकों के साथ कक्षा 12वीं कक्षा पास होनी चाहिए।

Free Laptop Yojana 2024

Pratibha Kiran Scholarship Yojana Documents

  • आधार कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता पासबुक
  • 12वीं कक्षा का मार्कशीट
  • बीपीएल प्रमाण पत्र

Pratibha Kiran Scholarship Yojana Apply Online

  • प्रतिभा किरण स्कॉलरशिप योजना में आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद आपको रजिस्ट्रेशन वाले बटन पर क्लिक करके अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा।
  • रजिस्ट्रेशन करने के बाद आपको विभाग द्वारा यूजर आईडी और पासवर्ड दे दिया जाएगा।
  • अब आपको फिर से आधिकारिक वेबसाइट पर आना होगा।
  • आधिकारिक वेबसाइट पर आने के बाद आपको लॉगिन का ऑप्शन दिखाई देगा उस पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको अपने यूजर आईडी और पासवर्ड की मदद से वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा।
  • आपको प्रतिभा किरण छात्रवृत्ति योजना का फॉर्म दिखाई देगा उस पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने स्कॉलरशिप का फॉर्म आ जाएगा उसमें आपको सभी जानकारी अपनी दर्ज करनी होगी।
  • इसके बाद आपको अपने आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे
  • अब आ अंत में आपको सबमिट पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपका आवेदन सफलतापूर्वक हो गया है। इस तरीके से आप प्रतिभा किरण छात्रवृत्ति योजना में आवेदन कर सकते हैं।

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon