![Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana](https://onlinejournal.in/wp-content/uploads/2024/06/Pradhan-Mantri-Matru-Vandana-Yojana-1024x576.webp)
Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana – भारत सरकार द्वारा देश की महिलाओं के लिए प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के माध्यम से महिलाओं को पहले गर्भावस्था के दौरान ₹5000 वहीं दूसरी गढ़वा अवस्था के दौरान ₹6000 की आर्थिक सहायता राशि दी जाएगी। इस योजना के माध्यम से पात्र महिलाओं को ऑनलाइन आवेदन करना होगा जिसके बाद उनके बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर कर दिए जाएंगे।
यदि आप भी एक महिला हैं तो आप सभी के लिए एक बहुत ही कल्याणकारी योजना की शुरुआत भारत सरकार द्वारा कर दी गई है। गर्भावस्था के दौरान महिलाओं के भरण पोषण के लिए तथा उनके बच्चों के भरण पोषण हेतु प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना का शुरूआत किया गया है। इस योजना के माध्यम से आवेदन करने वाली महिलाओं को आर्थिक सहायता दिया जाता है। आप सभी इसके लिए कुछ पात्रता को पूरा करके आवेदन कर सकते हैं और लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana
भारत के प्रधानमंत्री द्वारा वर्ष 2017 में गर्भवती महिलाओं को गरीबी और भुखमरी से बचने के लिए तथा उन्हें सहायता प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के तहत पहले गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को ₹5000 की आर्थिक सहायता राशि दी जाती है। वहीं दूसरी गर्भावस्था के दौरान ₹6000 की आर्थिक मदद मिलती है। इस योजना के माध्यम से पैसे महिलाओं के सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर किए जाते हैं।
इस योजना के माध्यम से महिलाओं के प्रश्न होने तक की देखभाल की जिम्मेदारी ली जाती है। महिला और नवजात शिशु के स्वास्थ्य का ख्याल रखा जाता है। महिलाओं का सरकारी अस्पतालों में निशुल्क प्रसव करवाया जाता है और वहां उनके स्वास्थ्य की पूरी सुविधा प्रदान की जाती है।
PM Home Loan Subsidy Yojana 2024
Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana के लाभ
- गर्भवती महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करती है, ताकि वह अपने और अपने शिशु का बेहतर ख्याल रख सके।
- गर्भवती महिलाओं को जागरूक किया जाता है ताकि वह दो से अधिक बच्चे पैदा ना करें।
- इस योजना के माध्यम से महिलाओं और उसके बच्चे को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिलती है।
- सरकारी अस्पतालों में गर्भवती महिलाओं का निशुल्क प्रसव कराया किया जाता है
Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana के उद्देश्य
प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना का मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशु को बेहतर स्वास्थ्य सेवा और भरण पोषण की सुविधा प्रदान करना है। इस योजना के माध्यम से गरीब और श्रमिक वर्ग के लोगों को लाभ मिलता है। महिला इस योजना के माध्यम से प्राप्त राशि का उपयोग करके अपना और अपने बच्चों का भरण पोषण कर सकती है। इस योजना का संचालन खास तौर पर गर्भवती महिलाओं के लिए ही किया जा रहा है।
Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana के लिए पात्रता
- इस योजना में आवेदन केवल भारतीय नागरिक ही कर सकते हैं।
- आवेदक महिला का उम्र 19 वर्ष या इससे अधिक होना चाहिए।
- इस योजना में गर्भवती और स्तनपान करने वाली महिलाएं शामिल है।
- योजना का लाभ आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी सहायिका और आशा द्वारा दिया जाता है।
- आवेदक महिला का बैंक खाता आधार कार्ड से जुड़ा होना चाहिए।
Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana के लिए जरूरी दस्तावेज
- गर्भवती महिला का आधार कार्ड
- बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- बैंक पासबुक
- चालू मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana मे आवेदन कैसे करे?
- योजना में आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको इसके आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- होम पेज पर आने के बाद आप सिटीजन लोगों वाले विकल्प पर क्लिक करेंगे।
- क्लिक करने के बाद आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।
- मोबाइल नंबर दर्ज करने के बाद आप वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरा करेंगे।
- इसके बाद आपके स्क्रीन पर रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलेगा।
- रजिस्ट्रेशन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी को सही-सही भरेंगे।
- फॉर्म भरने के बाद जरूरी दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड कर देंगे।
- इसके बाद आप फाइनल सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देंगे और अपना रसीद प्राप्त कर लेंगे।
- अब आपके आवेदन की सत्यापन की जाएगी और आपके बैंक में पैसे ट्रांसफर कर दिए जाएंगे।