Indira Gandhi Pyari Behna Yojana – सरकार महिलाओं को दे रही है ₹1500 मासिक पेंशन, ऐसे मिलेगा लाभ

Indira Gandhi Pyari Behna Yojana

Indira Gandhi Pyari Behna Yojana – देश में महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने का महिला सशक्तिकरण को ध्यान में रखते हुए महिलाओं के लिए नई-नई योजनाओं की शुरुआत की जाती है। हिमाचल प्रदेश के सरकार द्वारा इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना का शुरुआत की गई है। इस योजना के माध्यम से राज्य के 18 से 69 वर्ष की आयु वाली महिलाओं को इस योजना के अनुसार प्रति माह ₹1500 की आर्थिक सहायता राशि दी जाएगी। इस योजना के तहत आवेदन करने वाली सभी महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा।

यदि आप भी हिमाचल प्रदेश की रहने वाली महिलाएं हैं। तो आप सभी के लिए बहुत ही अच्छी खबर है। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना की शुरुआत की गई है। जिसके माध्यम से ऑनलाइन के तहत आवेदन करने वाले महिलाओं को लाभ दिया जा रहा है। इस योजना में आवेदन करने से संबंधित सभी जानकारी जैसे की पात्रता विशेषताएं आवेदन प्रक्रिया इस लेख में आगे बताई गई है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Indira Gandhi Pyari Behna Yojana क्या है?

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अपने राज्य के 18 वर्ष से लेकर 69 वर्ष की बीच की महिलाओं को आर्थिक सहायता करने के लिए इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना की शुरुआत की है जिसके तहत पंजीकृत महिलाओं को हर महीने ₹1500 की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

इस योजना के माध्यम से मिलने वाले पैसे महिलाओं के सीधे बैंक खाते में पहुंच जाएंगे। राज्य की गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रही महिलाएं जो अपनी छोटी-छोटी जरूरत को पूरा करने में असमर्थ है उन्हें इस योजना के माध्यम से लाभ मिलेगा। ताकि वे सभी अपने जरूरत को पूरा कर सके और इस योजना में आवेदन करने के बाद उन्हें प्रत्येक महीना लाभ मिल सके।

PM Svanidhi Yojana 2024

Indira Gandhi Pyari Behna Yojana के लाभ

  • योजना का संचालन हिमाचल प्रदेश के राज्य सरकार द्वारा किया जा रहा है।
  • राज्य की जरूरतमंद महिलाओं को इस योजना के माध्यम से लाभ दिया जाएगा।
  • महिलाओं के खाते में हर महीने ₹1500 की राशि ट्रांसफर की जाएगी।
  • महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए इस योजना की शुरुआत की गई है।
  • वर्तमान में 2 लाख 42  हजार से अधिक महिलाओं को इस योजना का लाभ दिया जा रहा है।
  • राज्य की पिछड़े वर्ग और गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहा है महिलाओं के लिए यह योजना वरदान के रूप में कार्य कर रही है।

Indira Gandhi Pyari Behna Yojana के लिए पात्रता

  • आवेदन करने वाली महिला हिमाचल प्रदेश की स्थाई निवासी होनी चाहिए।
  • राज्य के आर्थिक रूप से वंचित परिवार के महिलाओं को इस योजना में पात्र माना जाएगा।
  • महिलाओं का उम्र 18 वर्ष से अधिक और 69 वर्ष से कम होना चाहिए।
  • आवेदक महिला के परिवार में कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए।
  • आवेदन करने वाली महिला का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।
  • आवेदक महिला के घर में कोई भी पेंशनधारी नहीं होना चाहिए।

Indira Gandhi Pyari Behna Yojana के लिए जरूरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • चालू मोबाइल नंबर
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • बैंक पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटो

Indira Gandhi Pyari Behna Yojana मे आवेदन कैसे करे?

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले महिलाओं को निकटतम तहसील कार्यालय में जाना होगा।
  • कार्यालय में उपस्थित अधिकारी से इंदिरा गांधी प्यारी बहना सम्मान निधि योजना से संबंधित जानकारी प्राप्त करना होगा।
  • इसके बाद महिलाओं को अधिकारी की ओर से एक आवेदन फार्म प्राप्त होगा।
  • आवेदन फार्म में जरूरी जानकारी को सही-सही भरेंगे।
  • आवश्यक दस्तावेजों की छाया प्रति को आवेदन फार्म के साथ अटैच करेंगे।
  • इसके बाद आप संबंधित कार्यालय में आवेदन फार्म और जरूरी दस्तावेजों को जमा करवा देंगे।
  • इसके बाद आपके आवेदन का सत्यापन किया जाएगा और सत्यापन प्रक्रिया पूरा होने के बाद आपके खाते में पैसे प्राप्त होना शुरू हो जाएगा।

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon