Janam Praman Patra Kaise Banaye – घर बैठे मात्र 5 मिनट मे बनाए जन्म प्रमाण पत्र, देखे पूरा प्रोसेस

Janam Praman Patra Kaise Banaye

Janam Praman Patra Kaise Banaye – वर्तमान समय में जन्म प्रमाण पत्र को बहुत ही जरूरी दस्तावेज है। आज के समय में आप किसी भी कार्य को करते हैं तो इसमें आपको जन्म प्रमाण पत्र की आवश्यकता पड़ती है। क्योंकि यह जन्मतिथि को सत्यापित करने वाली एक जरूरी दस्तावेज है। ऐसे में यदि आपका भी अभी तक जान प्रमाण पत्र नहीं बना हुआ है या फिर आप किसी बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र बनवाना चाहते हैं। तो आप सभी अब बहुत ही आसानी से जन्म प्रमाण पत्र बनवा सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

जन्म प्रमाण पत्र बच्चों के जन्म के 21 दिन के अंदर ही बनवाना होता है। 21 दिन से पहले बनने वाले जन्म प्रमाण पत्र में आपको किसी प्रकार का शुल्क जमा करना नहीं होता है। यदि आपके बच्चों का अभी तक जन्म प्रमाण पत्र नहीं बना है। आपको भी अपने बच्चे क्या का जन्म प्रमाण पत्र बनवाना है। तो आप सभी अब ऑनलाइन के माध्यम से ही जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र कैसे बनाएं? इससे संबंधित पूरी जानकारी आपको विस्तार से इस लेख में बताई गई है।

Janam Praman Patra क्या है?

आज के समय में जन्म प्रमाण पत्र एक बहुत ही जरूरी दस्तावेज के रूप में कार्य करती है। जिस प्रकार से आधार कार्ड हमारे लिए एक पहचान पत्र का कार्य करता है। ठीक उसी प्रकार से जन्म प्रमाण पत्र भी हमारे जन्म तिथि को प्रमाणित करने के लिए आवश्यक दस्तावेज है। जन्म प्रमाण पत्र का उपयोग सरकारी और गैर सरकारी दोनों कार्यों में किया जाता है। किसी भी शिशु के जन्म के 21 दिन के अंदर अस्पताल के द्वारा Birth Certificate बनवाया जाता है। लेकिन यदि आपने 21 दिन के अंदर जन्म प्रमाण पत्र नहीं बनवाया है। तो आप आप ऑफलाइन तथा ऑनलाइन दोनों माध्यम से घर बैठे जन्म प्रमाण पत्र बनवा सकते हैं। इसके लिए राज्य सरकार द्वारा अलग-अलग राज्य के पोर्टल को भी जारी कर दिया गया है।

Birth Certificate Apply Online Full Process

जन्म प्रमाण पत्र के लिए जरूरी दस्तावेज

  • माता-पिता का आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • वोटर आईडी कार्ड
  • अस्पताल द्वारा जारी किया गया प्रमाण पत्र
  • बच्चे का अस्पताल से संबंधित सभी दस्तावेज
  • जन्म के समय की अस्पताल की रसीद
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • चालू मोबाइल नंबर

Janam Praman Patra Kaise Banaye

  • जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए सबसे पहले आपको इसके आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • होम पेज पर आने के बाद आपको General Public sign up वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा जिसमें आपसे कुछ जानकारी मांगी जाएगी।
  • पूछी गई सभी जानकारी को आप सही-सही भरेंगे इसके बाद आप रजिस्टर वाले ऑप्शन पर क्लिक कर देंगे।
  • क्लिक करने के बाद आपके पास एक यूजर आईडी और पासवर्ड प्राप्त हो जाएगा।
  • अब आप फिर से इसके आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर आ जाएंगे।
  • होम पेज पर आने के बाद आप लॉगिन वाले ऑप्शन पर क्लिक करेंगे।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जहां आप अपना यूजर आईडी और पासवर्ड को दर्ज करके लॉगिन करेंगे।
  • लोगों होने के बाद आपके सामने इसका आवेदन फार्म खुलेगा जिसमें आपसे कुछ आवश्यक जानकारी पूछी जाएगी।
  • पूछे गए सभी जानकारी को आप सही-सही भरेंगे।
  • इसके बाद आप आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करेंगे।
  • अब आप फाइनल सबमिट वाले विकल्प पर क्लिक कर देंगे।
  • अब आपको इसका रसीद प्राप्त हो जाएगा जिससे आपको अपने पास सुरक्षित रखेंगे।
  • प्राप्त रसीद के साथ आवश्यक दस्तावेज की छाया प्रति को संलग्न करके जिला के संबंधित विभाग में जाकर जमा करवा देंगे।
  • इसके बाद आपका जन्म प्रमाण पत्र बनाकर तैयार हो जाएगा जिससे आप ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button Telegram Icon