![Jharkhand Kisan Karj Mafi Yojana 2024](https://onlinejournal.in/wp-content/uploads/2024/07/Jharkhand-Kisan-Karj-Mafi-Yojana-2024.webp)
Jharkhand Kisan Karj Mafi Yojana 2024 – झारखंड सरकार द्वारा किसानों को राहत प्रदान करने के लिए एक नई योजना की शुरुआत की गई है। जिसका नाम झारखंड किसान कर्ज माफी योजना है। इस योजना की मदद से किसानों के ₹200000 तक का कर्ज माफ किया जा रहा है। यदि आप भी इस योजना से संबंधित अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं और अपना कर्ज माफ करवाना चाहते हैं। तो इस लेख में सभी जानकारी विस्तार से बताई गई है।
यदि आप झारखंड के रहने वाले किसान हैं और आपने भी केसीसी से लोन लिया है तो अब आप सभी के लिए बहुत ही अच्छी खबर है। यदि आपने भी लोन ले लिया लेकिन अभी तक लोन वापस नहीं किया तो आप सभी को पैसे वापस करने की कोई आवश्यकता नहीं है क्योंकि झारखंड सरकार द्वारा किसानों का ₹200000 तक का कर्ज माफ किया जा रहा है। ऐसे मैं आप सभी कुछ पात्रता को पूरा करके किसान कर्ज माफी योजना में आवेदन कर सकते हैं। और इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
Jharkhand Kisan Karj Mafi Yojana 2024
झारखंड सरकार द्वारा झारखंड के किसानों को कर्ज मुक्त बनाने के लिए झारखंड किसान कर्ज माफी योजना की शुरुआत की गई है। किसान कर्ज माफी योजना के तहत पहले के समय में ₹50000 तक का कर्ज माफी किया जाता था लेकिन अभी से बढ़कर ₹200000 कर दिया गया है। वर्ष 2024 25 के बजट पेश करते समय झारखंड के वित्त मंत्रालय द्वारा 2 लाख तक किसान कर्ज माफी का घोषणा किया गया है। इस योजना के माध्यम से किसानों को काफी राहत मिलेगा और उनकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगी।
झारखंड सरकार द्वारा चलाई जा रही झारखंड किसान कर्ज माफी योजना का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर किसानों को सहायता प्रदान करना है। इस योजना के माध्यम से राज्य के किसान जो कर्ज में डूबे हुए हैं उन्हें कर्ज से मुक्त करने के लिए ₹200000 तक का कर्ज माफ किया जा रहा है जिसके लिए ऑनलाइन के माध्यम से आवेदन करना होता है। यदि आपने भी किसान कर्ज माफी योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर दिया है तो आप सभी को इसके लाभार्थी सूची को एक बार अवश्य चेक करना चाहिए।
Jharkhand Kisan Karj Mafi Yojana के लाभ
- झारखंड सरकार द्वारा इस योजना का संचालन किया जा रहा है।
- योजना के माध्यम से किसानों का 2 लाख तक कर्ज माफ होगा।
- कर्ज में डूबे हुए किसानों को कर्ज से राहत मिलेगी।
- जो भी किसान 31 मार्च 2020 से पहले कर्ज लिए हैं उनका कर्ज माफ कर दिया जाएगा।
- इस योजना के माध्यम से 4606 करोड़ 57 लाख रुपए के बजट की घोषणा कर दी गई है।
Jharkhand Kisan Karj Mafi Yojana के लिए पात्रता
- इस योजना के माध्यम से केवल झारखंड राज्य के किसान ही पात्र हैं।
- किसानों का उम्र 18 वर्ष से अधिक होना चाहिए।
- केवल उन्हीं किसानों का लोन माफ होगा जिन्होंने 31 मार्च 2020 से पहले लोन लिया था।
- दूसरे के खेतों पर खेती करने वाले किसानों को भी इस योजना का लाभ मिलेगा।
- किसान क्रेडिट कार्ड धारकों को इस योजना का लाभ दिया जाएगा।
- इस योजना से पहले यदि किसी योजना के माध्यम से कर्ज माफ हुआ है तो उन्हें इसका लाभ नहीं मिलेगा।
Jharkhand Kisan Karj Mafi Yojana के लिए जरूरी दस्तावेज
- आधार कार्ड
- जाति प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- बैंक पासबुक
- चालू मोबाइल नंबर
- किसान क्रेडिट कार्ड
- किसान पंजीकरण संख्या
- पासपोर्ट साइज फोटो
Jharkhand Kisan Karj Mafi Yojana मे आवेदन कैसे करे?
- सबसे पहले झारखंड कृषि ऋण माफी योजना के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- होम पेज पर आने के बाद आपको बेनिफिशियरी रजिस्ट्रेशन वाले विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा।
- यहां आप सभी अपने आधार नंबर को दर्ज करेंगे और search के विकल्प पर क्लिक करेंगे।
- क्लिक करने के बाद आपके सामने आवेदन फार्म खुलेगा।
- आवेदन फार्म में आवश्यक जानकारी को सही-सही भरेंगे।
- इसके बाद जरूरी दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करेंगे।
- अंतिम में फाइनल सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देंगे और अपना रसीद प्राप्त कर लेंगे।
- रशीद को अपने पास सुरक्षित रखेंगे क्योंकि भविष्य में इसका उपयोग हो सकता है।
Jharkhand Kisan Karj Mafi Yojana List मे नाम चेक कैसे करे?
- सबसे पहले इसके आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- होम पेज पर आने के बाद आपको बेनिफिशियरी लिस्ट वाले विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जहां आप अपना जिला, ब्लॉक ग्राम पंचायत का नाम चयन करेंगे।
- इसके बाद आप Search के विकल्प पर क्लिक कर देंगे।
- अब आपके सामने किसान कर्ज माफी का लिस्ट खुलकर आ जाएगा।
- यदि आपका नाम इस लिस्ट में होता है तो आपका पूरा कर्ज माफ कर दिया जाएगा।