Krishi Sakhi Yojana 2024 – ट्रेनिंग लेकर महिलाएं कमा सकती है 80 हजार रुपए हर साल, देखें पूरी जानकारी

Krishi Sakhi Yojana 2024

Krishi Sakhi Yojana 2024केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा नागरिकों के कल्याण के लिए नई-नई योजनाओं की शुरुआत की जाती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल शुरू होने के बाद उन्होंने अपने सभी पहलो में से एक कृषि सखी कार्यक्रम का शुरूआत किया है। इस योजना के माध्यम से महिलाओं को कौशलता के आधार पर प्रशिक्षण दिया जाएगा और उन्हें प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जाएगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

इस योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं जो कृषि क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहती है। उन्हें कौशलता के आधार पर प्रशिक्षण दिया जाएगा और उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा।कृषि के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाने के लिए तथा उनके जीवन स्तर में सुधार लाने के लिए कृषि सखी योजना की शुरुआत की गई है। यदि आप भी इस योजना के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं तो आप सभी को इस लेख में पूरी जानकारी विस्तार से बताई गई है।

Krishi Sakhi Yojana 2024

भारत सरकार द्वारा कृषि सखी योजना की शुरुआत 15 जून 2024 को किया गया है। इस योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को कृषि से जुड़ी विभिन्न कार्य जैसे बीच प्रसंकरण, जैव खाद निर्माण, मृदा परीक्षण, फसल कटाई अधिकारियों में प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद महिलाओं को सरकार की ओर से सर्टिफिकेट भी प्रदान किया जाएगा।

कृषि के क्षेत्र में ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए तथा कृषि उपकरण संबंधित सभी जानकारी को बताने के लिए इस योजना का संचालन किया जा रहा है। महिलाएं प्रशिक्षण प्राप्त करके अपने लिए एक आई का साधन उत्पन्न कर सकती है। इस योजना के माध्यम से प्रशिक्षण प्राप्त करके महिलाएं न सिर्फ किसानों को सलाह देगी बल्कि खुद भी अपनी कृषि शुरू करके एक अच्छी आमदनी कर सकती है।

PM Kisan Yojana 18th Installment

Krishi Sakhi Yojana के उद्देश्य

भारत सरकार द्वारा कृषि सखी योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य किसानों को तकनीकी ज्ञान और समर्थन प्रदान करना है। इस योजना के माध्यम से खास तौर पर महिलाएं जो ग्रामीण क्षेत्र से आती है। उन्हें कृषि के क्षेत्र में तकनीकी ज्ञान के साथ-साथ कृषि उपकरण संबंधित ज्ञान भी दिया जाएगा। ताकि वह किसानों को कृषि से संबंधित सलाह दे सके साथ ही कृषि कार्य को भी कर सके। जिससे महिलाओं को आय अर्जित करने का एक साधन प्राप्त होगा। इस योजना के माध्यम से महिलाएं 1 वर्ष में 60 से 80 हजार रुपए तक कमा सकती है।

Krishi Sakhi Yojana के लिए पात्रता

  • इस योजना में आवेदन केवल भारतीय महिला ही कर सकती है।
  • आवेदन करने के लिए महिलाओं का उम्र 18 वर्ष से अधिक होना चाहिए।
  • आवेदन करने वाली महिलाएं ग्रामीण क्षेत्र की होनी चाहिए।
  • ऐसी महिलाएं जो कृषि से जुड़ी हुई है उन्हें इसका लाभ मिलेगा।
  • इस कार्यक्रम से जुड़ने के लिए महिलाओं के पास जरूरी दस्तावेज होना चाहिए।

Krishi Sakhi Yojana के लाभ

  • इस योजना का लाभ भारत के ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को दिया जाएगा।
  • कृषि के क्षेत्र में महिलाओं को प्रशिक्षण के साथ-साथ प्रमाण पत्र भी मिलेगा।
  • खेती के अलग-अलग कामों से जुड़ी जानकारी की मदद से महिलाओं को 60 से ₹80000 तक सालाना आय अर्जित करने का मौका मिलेगा।
  • इस योजना के पहले चरण में 90000 से अधिक महिलाओं को ट्रेनिंग दिया जाएगा।
  • इस योजना के माध्यम से पहले चरण में 12 राज्यों को शामिल किया गया है।
  • महिलाओं को कृषि क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए तथा आत्मनिर्भर बनाने के लिए इस योजना का संचालन किया जा रहा है।

Krishi Sakhi Yojana के लिए जरुरी दस्तावेज?

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • बैंक पासबुक
  • चालू मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

Krishi Sakhi Yojana में आवेदन कैसे करे?

  • सबसे पहले आप सभी को अपने नजदीकी कृषि विभाग कार्यालय में जाना होगा।
  • कार्यालय में जाने के बाद आपको कृषि सखी योजना का जानकारी अधिकारियों से प्राप्त करना होगा।
  • इसके बाद आपको अधिकारियों द्वारा एक आवेदन फार्म दिया जाएगा।
  • आवेदन फार्म में आवश्यक सभी जानकारी को आप सही-सही भरेंगे।
  • जरूरी दस्तावेजों की छाया प्रति को आवेदन फार्म के साथ अटैच करेंगे।
  • आवेदन फार्म पर एक फोटो और हस्ताक्षर करके दस्तावेजों के साथ इस कार्यालय में जमा करवा देंगे।
  • अब आपके कार्यालय की ओर सेक रसीद दिया जाएगा जिसे आप सुरक्षित रखेंगे।

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button Telegram Icon