MP Khiladi Protsahan Yojana – श्रमिक खिलाड़ियों को मिलेगा ₹10000 का प्रोत्साहन राशि, ऐसे करें आवेदन

MP Khiladi Protsahan Yojana

MP Khiladi Protsahan Yojana – मध्य प्रदेश खेल एवं युवा कल्याण विभाग की ओर से युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए नई-नई योजनाओं की शुरुआत की जाती है। खेल के क्षेत्र में युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा एक नई योजना की शुरुआत की गई है। जिसका नाम मध्य प्रदेश खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना है। इस योजना के माध्यम से श्रमिक परिवार के युवाओं को खेल के क्षेत्र में प्रोत्साहित किया जा रहा है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

यदि आप भी मध्य प्रदेश राज्य के रहने वाले युवा हैं और आप भी खेल में रुचि रखते हैं। तो आप सभी के लिए यह योजना बहुत ही लाभकारी होने वाली है। इस योजना के माध्यम से श्रमिक परिवार के युवा यदि खेल प्रतियोगिता में चयन होते हैं। तो उन्हें मध्य प्रदेश सरकार की ओर से आर्थिक सहायता राशि दिया जाता है। आप सभी किस प्रकार से इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकते हैं। और आपको कैसे इस योजना का लाभ दिया जाएगा। इन सभी जानकारी को हम इस लेख के माध्यम से पूरा विस्तार से बताएं ताकि आप सभी बिना किसी समस्या के इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

MP Khiladi Protsahan Yojana क्या है?

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा राज्य के श्रमिक वर्ग के युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए एमपी खिलाड़ी प्रोडक्शन योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के माध्यम से हिस्सा लेने वाले श्रमिक खिलाड़ियों को विजेता बनने पर अधिकतम ₹50000 की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। राज्य के युवाओं को अपने काम के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में भी अपने हुनर प्रदर्शन करने के लिए इस योजना का शुरूआत किया गया है। युवाओं के लिए तीन स्तर पर खेल का आयोजन करवाया जाएगा जिसमें विजेता बनने वाले खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि दिया जाएगा।

MP Akansha Yojana 2024

MP Khiladi Protsahan Yojana के उद्देश्य

मध्य प्रदेश खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य श्रमिकों को खेल के प्रति प्रोत्साहित करना है। श्रमिक वर्ग के युवाओं में खेल के प्रति हुनर होने के बावजूद वह अपने हुनर को प्रदर्शित नहीं कर पाते हैं। श्रमिक युवाओं को अपने हुनर को प्रदर्शित करके अपना नाम रोशन करने का सुनहरा अवसर मध्य प्रदेश सरकार द्वारा दिया जा रहा है। यदि वह खिलाड़ी खेल में विजेता बनता है। तो उसे सरकार की ओर से प्रोत्साहन राशि भी दी जाती है।

MP Khiladi Protsahan Yojana के लिए पात्रता

  • इस योजना के माध्यम से केवल मध्य प्रदेश के स्थाई निवासी ही आवेदन कर सकते हैं।
  • इस योजना में केवल निर्माण श्रमिक और उनके परिवार के सदस्य ही पात्र हैं।
  • आवेदक को भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल से पंजीकृत होना चाहिए।
  • आवेदक का बैंक खाता आधार नंबर से लिंक होना चाहिए।
  • आवेदन करने वाले लोगों को खेल में रुचि होना चाहिए।

MP Khiladi Protsahan Yojana के लाभ

  • इस योजना के माध्यम से श्रमिक और उनके परिवार के विजेता खिलाड़ी को प्रोत्साहित किया जाएगा।
  • योजना का संचालन मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा किया जा रहा है।
  • श्रमिक विजेता कोई इस योजना के माध्यम से ₹10000 की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
  • जिला अस्तर खेल में चयनित होने वाले  प्रथम श्रेणी वाले खिलाड़ियों को ₹10000 द्वितीय श्रेणी वाले खिलाड़ी को₹5000 की प्रोत्साहन दी जाएगी।
  • संभाग स्तर पर चयनित होने वाले प्रथम श्रेणी वाले खिलाड़ी को 25000 और द्वितीय श्रेणी वाले खिलाड़ी को 15000 की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
  • राज्य स्तर पर चयनित होने वाले प्रथम श्रेणी के खिलाड़ी को 50000 और द्वितीय श्रेणी के खिलाड़ी को ₹30000 का प्रोत्साहन राशि दिया जाएगा।
  • इस योजना के माध्यम से श्रमिक वर्ग के युवाओं को भी अपने ओनर को प्रदर्शन करने का मौका दिया जा रहा है।

MP Khiladi Protsahan Yojana के लिए जरुरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • श्रमिक कार्ड
  • खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना का आवेदन पत्र
  • खेल संस्था के माध्यम से जिला अधिकारी द्वारा दिया गया प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • चालू मोबाइल नंबर

MP Khiladi Protsahan Yojana में आवेदन कैसे करे?

  • सबसे पहले आपको अपने पंचायत या मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर निकाय पर जाना होगा।
  • वहां जाने के बाद आपको खेल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना का आवेदन फार्म प्राप्त करना होगा।
  • आवेदन फार्म में आवश्यक सभी जानकारी को आप सही-सही भरेंगे।
  • आवश्यक दस्तावेजों की छाया प्रति को आवेदन फार्म के साथ अटैच करेंगे।
  • अब आप आवेदन फार्म और दस्तावेजों को वापस वही जमा करवा देंगे।
  • इस प्रकार से आप इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं और खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर विजेता बन सकते हैं।

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button Telegram Icon