Mukhyamantri Bahan Beti Swavalamban Yojana – झारखंड मे महिलाओ को मिलेगा 1000 रुपए हर महिना

Mukhyamantri Bahan Beti Swavalamban Yojana

Mukhyamantri Bahan Beti Swavalamban Yojana – झारखंड सरकार द्वारा राज्य की महिलाओं के लिए नई योजना की शुरुआत की गई है, जिसका नाम मुख्यमंत्री बहन बेटी स्वावलंबन प्रोत्साहन योजना है। इस योजना के माध्यम से राज्य के 25 से 50 वर्ष की महिलाओं को हर महीने ₹1000 की वित्तीय सहायता राशि के रूप में लाभ दिया जाएगा। महिलाओं को जो वित्तीय सहायता राशि दी जाएगी इससे संबंधित पूरी जानकारी आगे लेख में बताया गया है।

यदि आप भी झारखंड राज्य की रहने वाली महिलाएं हैं। तो आप सभी को बता दें कि झारखंड सरकार द्वारा आपके लिए एक बहुत ही कल्याणकारी योजना की शुरुआत की जा रही है। इस योजना के माध्यम से यदि आप भी लाभ प्राप्त करना चाहते हैं। तो आपको बता दें कि इसके लिए आपको कुछ पात्रता को पूरा करना होता है। जिसके बाद इसका लाभ आप सभी को मिलना शुरू हो जाएगा। आवेदन करने से संबंधित सभी जानकारी लेख के माध्यम से बताया गया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Mukhyamantri Bahan Beti Swavalamban Yojana क्या है?

झारखंड के सीएम चंपई सोरेन बाल विकास और सामाजिक सुरक्षा विभाग के साथ बैठक में शामिल हुए। इसके दौरान सीएम ने कहा है कि 25 से 50 वर्ष की गई और जरूरतमंद महिलाओं को वित्तीय सहायता राशि दी जाएगी। राज्य की जरूरतमंद महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए योजना को लागू किया जा रहा है। इस योजना में पत्र महिलाएं ऑनलाइन आवेदन करके लाभ प्राप्त कर सकती हैं।

बहन बेटी स्वावलंबन योजना के तहत जल्द ही पोर्टल जारी किया जाएगा। पोर्टल लांच होने के बाद पात्रता को पूरा करने वाली महिलाएं इसमें आवेदन कर सकती है आवेदन करने के पश्चात महिलाओं को प्रत्येक महीना वित्तीय सहायता राशि दिया जाएगा जिसकी मदद से वह सभी अपने छोटे-छोटे जरूरत को पूरा कर सकती हैं।

Nrega Job Card List 2024

Mukhyamantri Bahan Beti Swavalamban Yojana के लाभ

  • मुख्यमंत्री बहन बेटी स्वावलंबन योजना के तहत राज्य की महिलाओं को लाभ मिलेगा।
  • राज्य की गरीब और जरूरतमंद महिलाओं को वित्तीय सहायता राशि दी जाएगी।
  • लाभार्थी महिलाओं के खाते में हर महीने ₹1000 की राशि भेजी जाएगी।
  • महिलाएं अपनी छोटी-छोटी जरूरत को पूरा कर सकती है।
  • इस योजना के माध्यम से महिलाएं आत्मनिर्भर और सशक्त बनेगी।

Mukhyamantri Bahan Beti Swavalamban Yojana के लिए पात्रता

  • इस योजना के माध्यम से केवल झारखंड राज्य की महिलाएं ही पात्र हैं।
  • महिलाओं का उम्र 25 वर्ष 50 वर्ष के बीच होना चाहिए।
  • अगर परिवार का कोई सदस्य सरकारी नौकरी में है तो उन्हें इसका लाभ नहीं दिया जाएगा।
  • महिला के परिवार में कोई भी व्यक्ति पेंशनधारी नहीं होना चाहिए।
  • गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे महिलाओं को इस योजना के माध्यम से लाभ मिलेगा।

Mukhyamantri Bahan Beti Swavalamban Yojana के लिए जरूरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • बैंक पासबुक
  • चालू मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

Mukhyamantri Bahan Beti Swavalamban Yojana मे आवेदन कैसे करे?

यदि आप भी झारखंड राज्य के रहने वाली महिलाएं हैं जो बहन बेटी स्वावलंबन प्रोत्साहन योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहती है। तो आप सभी को बता दे कि इस योजना से संबंधित अभी जानकारी ही जारी की गई है। जिसमें झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन जी द्वारा बताया गया है कि हाल ही में बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के साथ बैठक किया गया है। इस बैठक में राज्य के 25 वर्ष से 50 वर्ष के बीच की महिलाओं को प्रत्येक महीना वित्तीय सहायता राशि देने का फैसला लिया गया है।

मुख्यमंत्री चंपई सोरेन जी के द्वारा सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के अधिकारियों को पोर्टल बनाने की आदेश दे दी गई है। जिसके बाद जल्द ही आईटी विभाग द्वारा ऑफिशल पोर्टल लांच कर दिया जाएगा और आप सभी इस पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

पोर्टल जारी होने के बाद आप सभी को इस लेख के माध्यम से मुख्यमंत्री बहन बेटी स्वावलंबन प्रोत्साहन योजना में आवेदन कैसे करना है और आप सभी किस प्रकार से इसका लाभ प्राप्त कर सकते हैं यह जानकारी उपलब्ध करा दी जाएगी।

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon