Mukhyamantri Pashudhan Vikas Yojana 2024 – पशुपालन करने पर मिलेगा 90% तक सब्सिडी, देखें पूरी जानकारी

Mukhyamantri Pashudhan Vikas Yojana 2024

Mukhyamantri Pashudhan Vikas Yojana 2024 – केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा किसानों के लिए नई नई योजनाएं चलाई जाती है। इस बार झारखंड सरकार ने किसानों के लिए एक नई योजना की शुरुआत की है। जिसका नाम मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना है। इस योजना से संबंधित सभी जानकारी हम आप सभी को इस लेख के माध्यम से बताने वाले हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

इस योजना के माध्यम से पशुपालक किसानों को पशुपालन करने में लगने वाले खर्च को कम करने के लिए तथा उन्हें वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए इस योजना को शुरू किया गया है। भारत के सभी किसान जो पशुपालन करते हैं उन सभी को पशु का पालन पोषण करने तथा खरीदारी करने में काफी अधिक पैसा लगता है लेकिन उनके पास इतना बचत नहीं होने के कारण पशु की खरीदारी नहीं कर पाते हैं। ऐसे किसानों को अब झारखंड सरकार की ओर से पूरी मदद की जाएगी। इस योजना के जरूरी पात्रता कर दस्तावेज आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करके आप सभी इसका लाभ ले सकते हैं।

Mukhyamantri Pashudhan Vikas Yojana क्या है?

झारखंड सरकार द्वारा मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के माध्यम से झारखंड के पशुपालक किस यदि दुधारू पशु की खरीदारी करते हैं। तो उन्हें 50% से लेकर 90% तक सब्सिडी दी जाती है। इस योजना के माध्यम से किसानों को पशु की खरीदारी करने में अधिक भुगतान करना नहीं होता है क्योंकि इसमें भुगतान किए गए पैसे का 90% तक किसानों को वापस कर दिया जाता है। जो भी किसान इस योजना के तहत आवेदन करके इसका लाभ प्राप्त करना चाहते हैं वह सब इसके पात्रता को पूरा करते हुए इसमें आवेदन कर सकते हैं।

झारखंड राज्य के मध्यवर्गीय और गरीब किसानों को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए इस योजना का संचालन किया जा रहा है। इस योजना के माध्यम से जो भी किसान पशुपालक हैं और पशु की खरीदारी करना चाहते हैं। लेकिन उनके पास पैसे नहीं है। तो सरकार की ओर से अब पशु की खरीदारी करने पर सब्सिडी दी जा रही है।

Subhadra Yojana Online Apply

Mukhyamantri Pashudhan Vikas Yojana के लिए पात्रता

  • इस योजना में केवल झारखंड के स्थाई निवासी ही आवेदन कर सकते हैं।
  • इस योजना का लाभ केवल पशुपालक किस को दिया जाएगा।
  • लाभ लेने के लिए पशुपालक किसानों के पास पशुओं के लिए उचित व्यवस्था होना चाहिए।
  • जो भी किसान इस योजना के सभी शर्तों को पूरा करेंगे उन्हें इस योजना का लाभ मिलेगा।

Mukhyamantri Pashudhan Vikas Yojana के लाभ

  • इस योजना में दुधारू पशु खरीदने के लिए सब्सिडी दी जाती है।
  • इस योजना के माध्यम से 75% की सब्सिडी राशि अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के किसानों को दिया जाता है।
  • राज्य सरकार द्वारा पशुओं के लिए स्वास्थ्य के लिए एंबुलेंस की सुविधा और पशु चिकित्सक की क्लीनिक की स्थापना की जाती है।
  • झारखंड सरकार द्वारा निर्माण की जाने वाली प्रयोगशालाओं में लगभग एक करोड़ औषधि टिकों का निर्माण किया जाएगा।
  • इस योजना के माध्यम से करीब 660 करोड रुपए का बजट निर्धारित किया गया है।
  • जरूरतमंद महिलाएं एवं निराश्रित महिलाओं को इस योजना के माध्यम से 90% की सब्सिडी दी जाएगी।
  • इस योजना में मिलने वाला सब्सिडी की राशि सभी के बैंक खाते में ट्रांसफर किए जाएंगे।

Mukhyamantri Pashudhan Vikas Yojana के लिए पात्रता

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • बैंक पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • राशन कार्ड
  • चालू मोबाइल नंबर

Mukhyamantri Pashudhan Vikas Yojana मे आवेदन कैसे करे?

  • इस योजना में आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले अपने नजदीकी पशुपालक कार्यालय में जाना होगा।
  • वहां जाकर आप कार्यालय में मौजूद अधिकारियों से योजना से संबंधित जानकारी प्राप्त करेंगे।
  • इसके बाद आपको अधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना का आवेदन फार्म दिया जाएगा।
  • आवेदन फार्म में आवश्यक सभी जानकारी को आप सही-सही भरेंगे।
  • आवश्यक दस्तावेजों की छायाप्रति आवेदन फार्म के साथ अटैच करेंगे।
  • अब आप आवेदन फार्म और आवश्यक दस्तावेजों को इस कार्यालय में जमा करवा देंगे।
  • इसके बाद अधिकारियों द्वारा आपके आवेदन का सत्यापन किया जाएगा।
  • सत्यापन पूरा होने के बाद आपको इस योजना का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button Telegram Icon