![UDID Card Apply Online](https://onlinejournal.in/wp-content/uploads/2024/04/20240427_215932-1024x575.webp)
UDID Card Apply Online 2024 : अगर आप विकलांग प्रमाण पत्र बनवाना चाहते हैं तो आप सभी के लिए बड़ी खुशखबरी है। अब आप आसानी से ऑनलाइन अपना विकलांग प्रमाण पत्र बना सकते हैं। अगर आप विकलांग सर्टिफिकेट यानी कि विकलांग प्रमाण पत्र बनवा लेते हैं तो इसके तहत आपको कई सारी सरकारी योजनाओं का लाभ मिलता है एवं हर महीने पेंशन भी मिलती है। ऐसे में आपको विकलांग प्रमाण पत्र बनाना बहुत ही आवश्यक है। अगर आप विकलांग है तो आपको यह प्रमाण पत्र आपको बहुत ज्यादा लाभ प्रदान करेगा क्योंकि केंद्र एवं राज्य सरकारों द्वारा कई सारी जनकल्याणकारी योजनाएं विकलांग लोगों के लिए चलाई जाती हैं जिनका लाभ आपको मिलेगा।
अगर सड़क दुर्घटना या प्राकृतिक दुर्घटना या किसी भी स्थिति में आप विकलांग है तो सरकार द्वारा आपको एक विकलांग प्रमाण पत्र दिया जाएगा। विकलांग प्रमाण पत्र बनवाने के बाद आप सरकार द्वारा दिए जाने वाली कई योजनाओं का लाभ ले सकते हैं। इसके अलावा आप सरकारी नौकरी में आरक्षण भी प्राप्त कर सकते हैं।
विकलांग प्रमाण पत्र के फायदे
- अगर आप विकलांग प्रमाण पत्र बनवा लेते हैं तो आपको सरकार द्वारा कई आर्थिक लाभ प्रदान किए जाते हैं।
- विकलांग प्रमाण पत्र के द्वारा आप नौकरियों में आरक्षण प्राप्त कर सकते हैं।
- विकलांग प्रमाण पत्र से आप पेंशन प्राप्त कर सकते हैं।
- अगर आपके पास विकलांग प्रमाण पत्र है तो आपको सरकार द्वारा हर महीने पेंशन प्रदान की जाएगी।
- सरकार द्वारा शुरू की गई सरकारी योजनाओं का लाभ भी आप ले सकते हैं।
- इसके अलावा आपको विकलांग प्रमाण पत्र होने की स्थिति में सब्सिडी प्रदान की जाती है।
विकलांग प्रमाण पत्र के लिए पात्रता
विकलांग प्रमाण पत्र बनवाने के लिए यह आवश्यक है कि आपकी विकलांगता कम से कम 30-40 प्रतिशत होना चाहिए। अगर आप काम से कम 30-40 प्रतिशत विकलांग है तो आप विकलांग प्रमाण पत्र बनवा सकते हैं। विकलांग प्रमाण पत्र बनवाने के बाद आप विकलांग प्रमाण पत्र पर मिलने वाले लाभ प्राप्त कर सकते हैं। विकलांग प्रमाण पत्र उन्हीं लोगों का बनाया जाएगा जो भारत के किसी राज्य के निवासी हैं।
UDID Card के लिए आवश्यक दस्तावेज
ऑनलाइन विकलांग प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आपके पास कुछ आवश्यक दस्तावेज होने चाहिए। जैसे कि आपके पास आधार कार्ड होना चाहिए, यदि मार्कशीट है तो मार्कशीट होना चाहिए एवं अस्पताल द्वारा जारी किया गया विकलांग का प्रमाण होना चाहिए। अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग दस्तावेज लगते हैं, इसलिए सभी आवश्यक दस्तावेज आपके पास होना आवश्यक है।
जब आप यह विकलांग प्रमाण पत्र बनवा लेते हैं तो आपको कई सरकारी पेंशन का लाभ मिलता है। जैसे केंद्र सरकार एवं अलग-अलग राज्य सरकारों द्वारा कई पेंशन योजना चलाई जाती है जिसके तहत विकलांग लोगों को पेंशन प्रदान की जाती है। हर महीने उनके खातों में डीबीटी के माध्यम से पैसा ट्रांसफर किया जाता है।
UDID Card Apply Online 2024
अच्छी बात है कि अब हम विकलांग प्रमाण पत्र ऑनलाइन ही बना सकते हैं। अब हमें विकलांग प्रमाण पत्र बनवाने के लिए कहीं पर भी जाने की आवश्यकता नहीं है। अब हम जन्म प्रमाण पत्र के जैसे ही विकलांग प्रमाण पत्र ऑनलाइन बना सकते हैं। विकलांग प्रमाण पत्र ऑनलाइन बनाना बहुत ही आसान है। इसके लिए बस आपको आधिकारिक वेबसाइट swavlambancard.gov.in पर जाना होगा।
इसके बाद आपको सरकार द्वारा आधिकारिक पोर्टल पर अपनी जानकारी के द्वारा लॉग इन करना होगा एवं इसके बाद आप ऑनलाइन ही यहां से विकलांग प्रमाण पत्र बना सकते हैं। यहां से आपको ऑनलाइन अपना विकलांग प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर अपने मोबाइल नंबर से लॉगिन करना होगा एवं अपनी सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे एवं अपनी सभी आवश्यक जानकारी सहित भरना होगी इसके बाद आपका विकलांग प्रमाण पत्र ऑनलाइन बन जाएगा। इस प्रमाण पत्र को आप ऑनलाइन डाउनलोड भी कर सकते हैं।